विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा है कि अमेरिका द्वारा ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों का घेराव न केवल युद्धविराम का उल्लंघन है, बल्कि यह एक अवैध और आपराधिक कदम भी है।
अहले बैत (अ.स ) समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों का घेराव युद्धविराम का उल्लंघन है और यह एक अवैध व आपराधिक कार्रवाई है। उन्होंने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि यह कदम पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम के भी खिलाफ है।
बक़ाई ने कहा कि यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) का उल्लंघन है और 1974 के प्रस्ताव 3314 के अनुसार इसे आक्रामकता माना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि किसी देश को सामूहिक सजा देने के इरादे से किया गया यह कदम युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध के दायरे में आता है।
आपकी टिप्पणी